कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट जारी है। शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी काफी सुस्ती के साथ ओपनिंग करते नजर आए। इसके साथ ही एशियाई बाजारों में भी आज काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स -0.17 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 34593 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज कर 10513 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

फिलहाल आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का महौल है। बीएसई के मिडकैप 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15775 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि बीएसई के स्मॉलकैप 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 17094 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक में भी सुस्ती देखने को मिल रही है इस समय यह बैंक 25778 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है। इसके अलावा निफ्टी आईटी सेक्टर में बढ़त और निफ्टी ऑटो में गिरावट देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई एफएमसीजी, हेल्थकेयर और बीएसई टेक में भी बढ़त के साथ कारोबार दर्ज हुआ है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो इसमें सिपला, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और सन फार्मा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि वेदांता, टाटा स्टील, डॉ रेड्डीस लैब्स, इंडसइंड बैंक और बीपीसीएल में गिरावट दर्ज की गई है।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजारों में बिकवाली दर्ज की गई है। जापान का बाजार निक्केई -1.15 फीसदी गिरावट के साथ 22695 के स्तर पर कारोबार करते दिख रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स और हैंग सेंग में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications