देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को पिछले वित्त वर्ष की चौथी यानी आखिरी तिमाही में कुल 7,718 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को अपना तिमाही रिजल्ट प्रस्तुत किया था। जिसके अनुसार बैंक की नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स भी वित्त वर्ष 2016-17 में 177866 करोड़ रुपए और 9.11 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2017-18 में 2,23,427 करोड़ रुपए और 10.91 प्रतिशत हो गया है। फंसे कर्जों की वजह से एसबीआई को पिछले वित्त वर्ष में 66,058 करोड़ रुपए की प्रविजनिंग करनी पड़ी। उसे वित्त वर्ष 2016-17 में 61,266 करोड़ रुपए का प्रावधान करना पड़ा था।

आपको बता दें कि SBI ने दिसंबर-मार्च 2018 तिमाही में हुए घाटे की तीन बड़ी वजहें बताईं। उसके अनुसार, ट्रेडिंग से कम आमदनी और बॉन्ड यील्ड्स के बढ़ने की वजह से मार्केट टु मार्केट में बड़े घाटे ने उसे तिमाही में शुद्ध घाटे की ओर धकेला। बैंक ने कहा है कि इस तिमाही में NPA बढ़ने की वजह से प्राविजनिंग भी बढ़ानी पड़ी। साथ ही वेतन वृद्धि एवं ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ने से इन मदों में ज्यादा प्रावधान करने पड़े।
बैंक ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ब्याज से हुई कमाई 5.18 प्रतिशत घटकर 19,974 करोड़ रुपए पर आ गई जो वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में 21,056 करोड़ रुपए थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications