अमेरिका और यूरोपीय देशों के बारे में आपने सुना होगा कि वहां के राष्ट्राध्यक्ष अगर कहीं बाहर खाते हैं तो वह खुद ही बिल चुकाते हैं, पर भारत के बारे में इस तरह की चीजें सिर्फ कल्पना मात्र हैं। भारत में तो छोटे-मोटे नेता खाने-पीने की चीजों और समाना की खरीददारी पर दाम नहीं चुकाना अपनी शान समझते हैं। पर अब इस प्रथा को खुद देश के राष्ट्रपति ने तोड़ा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक बुक स्टोर में कुछ किताबें खरीदीं और खुद क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल चुकाया, इससे जनता में एक अच्छा संदेश गया है और साथ ही डिजिटल इंडिया की मुहिम को बढ़ावा भी मिला है।
ट्वीट किया वीडियो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ शिमला में अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने पोते के लिए गर्मियों की छुट्टियों के लिए कुछ किताबें खरीदीं, खास बात ये है कि खुद देश के राष्ट्रपति ने इन किताबों का बिल अपने क्रेडिट कार्ड से चुकाया। यहां आप पूरा वीडिया देख सकते हैं जिसमें वह किताबें खरीद रहे हैं और फिर उसका बिल चुका रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कॉफी का बिल भी खुद ही चुकाया
इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने परिवार के साथ एक कैफेटेरिया में कॉफी भी पी और उसका भुगतान भी क्रेडिट कार्ड से ही किया। राष्ट्रपति कोविंद इन दिनों हिमाचल दौरे पर हैं और वह शिमला के प्रसिद्ध माल रोड पर अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। राष्ट्रपति ने इस बारे में ट्वीट भी किया है।
डिजिटल पेमेंट के बढ़ने पर जताई खुशी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिल रहा है। आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद से देश भर में डिजिटल पेमेंट कई गुना बढ़ गया है। शॉपिंग मॉल्स से लेकर छोटी दुकानों तक लोग डिजिटल पेमेंट का तरीक अपना रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications