सोने के दाम में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 100 रुपए तक की तेजी देखी गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम 100 रुपए बढ़कर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। जबकि दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का दाम 430 रुपए है जो कि मंगलवार की कीमत जितना ही है। इससे पहले पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में सोना 670 रुपए तक कमजोर हुआ था।

तो वहीं लखनऊ में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 32420 रुपए है जो कि कल की अपेक्षा 20 रुपए बढ़ा है। आज यहां 100 ग्राम चांदी का दाम 4,300 रुपए है। आगे देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम-
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications