कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार सोमवार की तरह सुस्ती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहा है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का असर आसानी से देखा जा सकता है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स -0.11 फीसदी गिरावट के साथ 34577 के स्तर पर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.15 फीसदी गिरावट के साथ 10501 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

यदि बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 प्रतिशत गिरा है , जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत तक गिरे हैं। आज बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक भी -0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 25745 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहा है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर और ऑटो में भी सुस्ती का ही माहौल देखने को मिल रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों में टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीस लैब्स, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और इचर मोटर में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में अल्ट्रा टेक सीमेंट, ग्रेसिम, भारती इंफ्राटेल, एम एण्ड एम और भारती एयरटेल में गिरावट दर्ज की गई है।
जबकि आज ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजार स्ट्रेट्स टाइम्स बढ़त के साथ 3549 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, हैंग सेंग भी उछाल के साथ 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 31234 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं आज जापान के बाजार निक्केई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications