पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की आलोचनाओं के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है और अगले 2-4 दिनों में कोई फार्मूला या समाधान निकाल लिया जायेगा ।

शाह ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, जहां तक तेल के दाम का विषय है, सरकार इसको लेकर काफी गंभीर है। पेट्रोलियम मंत्री की सभी तेल कंपनियों के साथ बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि एक फार्मूले के तहत तेल के दाम बढ़े हैं और इस विषय पर क्या विचार करना है, इस पर सरकार के उच्चतम स्तर पर विचार हो रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, अगले 2-3-4 दिनों में कोई न कोई फार्मूला या समाधान ढूंढने के लिये सरकार में बैठे कार्यकर्ता निश्चित तौर पर प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने यह बात बताई है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क और राज्य सरकारें वैट घटाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड दरों के लिए याद की जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से स्वाभाविक रूप में महंगाई बढ़ती है और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है, जो इसे बर्दाश्त करने को मजबूर हैं। माकपा ने आरोप लगाया कि तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं ।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
