यहां पर आपको बताएंगे कि सातवें वेतन आयोग के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एरियर या बढ़ा हुआ वेतन कब मिलेगा।
सातवें वेतन आयोग के तहत धीरे-धीरे सभी राज्यों के कर्मचारियों को एरियर देने का प्रावधान किया जा रहा है। कई राज्यों के कर्मचारियों के वेतन में कई सारे भत्ते जोड़े भी जा चुके हैं। फिलहाल अब खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 6 महीने का एरियर 30 जून तक में दे दिया जाएगा।

आपको बता दें यह एरियर 1 जनवरी 2016 से जून 2016 तक बढ़ी सैलरी का होगा। 6 महीने का बढ़ा हुआ DA भी जून में आ जाएगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश के वित्त सचिव अलकनंदा द्वारा जारी किया गया है।
यह आदेश राज्य के समस्त अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव और समस्त विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष को भेजा गया है। इसी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों के खाते में 30 जून तक एरियर और बढ़ा हुआ DA पहुंचाने के आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जून 2016 में वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का ऐलान किया था और 1 जनवरी 2016 में यह सिफारिशें लागू की गई हैं। केंद्रीय कर्मचारियों ने कई मुद्दों को लेकर सरकार से नाराजगी जताई थी। सरकार ने बातचीत के लिए तीन समितियों का गठन किया था। समिति की रिर्पोट के आधार पर सिफारिशें लागू कर दी गई हैं इसके बावजूद कर्मचारियों की नाराजगी अभी भी बरकरार है।


Click it and Unblock the Notifications