कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार काफी सुस्त दिखाई दे रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 50 अंक यानि 0.15 फीसदी गिरकर 34,799 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 18.5 अंक यानि 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 10,578 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी लुढ़का है।
इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी और कंज्यूमर डयूरेब्स शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। फिलहाल बैंकिंग, आईटी, और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक भी 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,960 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो अल्टा टेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एसबीआई और ओएनजीसी जैसी कंपनियां बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में आज मारूती सुजकी, सन फार्मा, हीरो कॉर्प यूपीएल और डॉ रेड्डीज लैब्स गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
तो वहीं यदि ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में जापान का बाजार निक्केई बढ़त के 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 23025 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.8 फीसदी बढ़त के साथ 3559 के स्तर पर और हैंग सेंग 1.26 फीसदी बढ़त के साथ 31439 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
