देश के विदेशी पूंजी भंडार में 1.23 अरब डॉलर की कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 11 मई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी पूंजी भंडार 417.70 अरब डॉलर रहा, जबकि उससे पिछले सप्ताह चार मई को देश का विदेशी पूंजी भंडार 418.94 अरब डालर था। भारत के विदेशी पूंजी भंडार में विदेशी मुद्रा, स्वर्ण भंडार, विदेशी निकासी अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में आरबीआई की स्थिति शामिल होती है।

विदेशी पूंजी भंडार के सबसे बड़े घटक एफसीए में 1.26 अरब डॉलर की कमी रही और कुल एफसीए 329.45 अरब डॉलर दर्ज किया गया। हालांकि देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.62 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.68 अरब डॉलर हो गया।
एफसीए में अमेरिकी डॉलर के अलावा 20-30 फीसदी प्रमुख विदेशी मुद्राएं होती हैं। इसमें अमेरिकी ट्रेजरी बांड, अन्य चुनिंदा सरकारों के बांड और विदेशी केंद्रीय बैंक व वाणिज्यिक बैंकों की जमा राशि शामिल हैं। एसडीआर का मूल्य तीन लाख डॉलर की कमी के साथ 1.51 अरब डॉलर रहा, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित मुद्रा तीन लाख डॉलर घटकर 2.04 अरब डॉलर हो गई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
