केंद्र सरकार के ने देश के किसानों मजदूरों और कम आय वर्ग के कमजोर तबके के लोगों के लिए तीन बड़ी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं में जहां ऐसे लोगों को बीमा की सुविधा मिलेगी वहीं पेंशन का भी लाभ मिलेगा। पर इन महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को कम ही पता होता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर कैसे बीमा और पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आम आदमी को बेहद कम प्रीमियम में बीमा कराने की सुविधा देती है। इस योजना का लक्ष्य है कि देश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी बीमा का लाभ उठा सके ताकि उसके जीवन में किसी भी दुर्घटना के वक्त दूसरों के आगे हाथ न फैलाना पड़े। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 12 रुपए वार्षिक है, यानि 1 रुपए प्रति माह के प्रीमियम से ये बीमा योजना शुरु की जा सकती है। सिर्फ 1 रुपए प्रतिमाह में बीमा कवर देकर इस योजना ने अपनी खासियत साबित कर दी है।
बीमा का प्रीमियम कैसे अदा करें
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम भरना बेहद आसान है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए 12 रुपए वार्षिक की राशि का प्रीमियम जमा करना रहता है जो कि बैंक द्वारा सीधे खाते से काट लिया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की आयु का कोई भी नागरिक उठा सकता है।
बीमा कवरेज का लाभ कैसे मिलता है
पीएम सुरक्षा बीमा योजना में बीमा क्लेम दुर्घटना होने पर ही मिलता है। यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो जाता है और आंशिक रुप से विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। वहीं मृत्यु या फिर विकलांग होने पर 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है।
अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक प्रमुख और महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना का लक्ष्य देश के निचले, गरीब कामगारों को पेंशन प्रणाली के तहत लाना है। अटल पेंशन योजना में अब तक 1 करोड़ से भी अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। योजना के अंतरगत इसके लिए उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने गुजर-बसर करने के लिए एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर मिलती रहेगी।
अटल पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए। ये बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। जब आप अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफ लाइव आवेदन करेंगे तो आपको अपना आधार नंबद देना होगा। आधार नंबर के जरिए अटल पेंशन योजना की राशि अपने आप ही बैंक से कट जाएगी, आपको इसके प्रीमियम की चिंता नहीं करनी होगी।
अटल पेंशन योजना के तहत कितना प्रीमियम देना होगा
जनउपयोगी स्कीम अटल पेंशन योजना के लिए आपको बहुत कम प्रीमियम देना होगा। इसमें 42 रुपए प्रति माह से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह के बीच आप प्रीमियम जमा कर सकते हैं। यानि कि 42 रुपए न्यूनतम राशि है और 210 रुपए अधिकतम राशि है। इस तरह से आप अटल पेंशन योजना का लाभ एक न्यूतम राशि चुका कर उठा सकते हैं।
अटल पेंशन योजना के तहत कितनी मिलेगी पेंशन
अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों को न्यूनतम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 5000 रुपए तक की पेंशन मिलेगी। ये पेंशन 60 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद से आपको हर महीने आजीवन मिलती रहेगी। इसमें लाभार्थी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को हर महीने 5000 रुपए मिलते रहेंगे (210 रुपए की प्रीमियम की राशि पर)। पति-पत्नि दोनों की मृत्यु के बाद बच्चों को अटल पेंशन योजना का सारा कॉर्पस यानि कि कुल 8 लाख 50 हजार रुपए एक मुश्त बच्चों को मिल जाएगा।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष आयु समूह के व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित व्यक्तियों का बैंक खाता होना चाहिए। जो लोग यह पॉलिसी 50 साल के पहले लेते हैं, उन्हें जीवन बीमा का कवर 55 साल तक मिलेगा। हालांकि, उन्हें यह लाभ पाने के लिए नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
कितना है प्रीमियम
पॉलिसीधारक को सालाना 330 रुपए का भुगतान करना होगा। यह राशि हर साल उनके बैंक खाते से काट ली जाएगी। वह भी एक बार में। यह काम बैंक से होगा, जहां यह पॉलिसी शुरू होगी।
कितना है रिस्क कवरेज
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में रिस्क कवरेज दो लाख रुपए है। पॉलिसी एक साल से ज्यादा अवधि के लिए ली गई तो जितने साल के लिए यह पॉलिसी ली गई है, उतने साल तक हर साल संबंधित बैंक खाते से पैसा काट लिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
