विदेशी कंपनियों का खुलकर विरोध करने वाले बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद पर भी GST का बुरा असर देखा गया है। खुद कंपनी के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ने इस बारे में बताया कि, जीएसटी के कारण पतंजलि की ग्रोथ में कमी देखी गई है। हालांकि उन्होंने ग्रोथ रुकने के पीछे सिर्फ जीएसटी को ही नहीं बल्कि अन्य कारणों के तरफ भी इशारा किया।
पतंजलि की ग्रोथ रुकी
देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में शुमार पतंजलि भी जीएसटी के प्रभाव से थोड़ा डगमगा गई है। कंपनी के मुताबिक पिछले वित्तवर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तवर्ष में कुछ खास तेजी नहीं देखी गई है।
अगले वर्ष बेहतर कारोबार की उम्मीद
कंपनी के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले वर्ष के खातों को बंद कर दिया गया है और इस वर्ष भी कंपनी की ग्रोथ वहीं है जहां पिछले वर्ष थी। इससे पहले बाबा रामदेव ने इस बात का एलान किया था कि पतंजलि हर वर्ष अपने राजस्व को दोगुनी रफ्तार से बढ़ाएगी।
हिंदुस्तान यूनिलिवर को पीछे छोड़ने की उम्मीद
हालांकि अभी भी पतंजलि जिस रफ्तार से चल रही है वह आने वाले एक से दो वर्षों में सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलिवर को पीछे छोड़ देगी। पर अभी के हालात पतंजलि के लिए ठीक नहीं चल रहे हैं। आचार्य बालकृष्ण ने ये उम्मीद जताई है कि पतंजलि आयुर्वेद अगले वर्ष अच्छा कारोबार करेगी।
क्यों रुकी ग्रोथ, बताया कारण
आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि की ग्रोथ धीमी होने के पीछे एक अन्य वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि जीएसटी का असर तो हुआ ही है साथ ही वह सप्लाई चेन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे थे जिससे पतंजलि के प्रोडक्ट्स लोगों तक आसानी से पहुंच सकें। इस कारण भी पतंजलि आयुर्वेद की ग्रोथ पहले के मुकाबले धीमी रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
