बीजेपी की सरकार कर्नाटक में बनने की खुशी में शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार का कारोबार सपाट चल रहा है। बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 35,442 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। तो वहीं बीएई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी चढ़ा है।
इसके अलावा बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी सेक्टर, कैपिटल गुड्स, पावर और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिख रही है। निफ्टी बैंक 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 26,241 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल मेटल और ऑयल एण्ड गैस शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो कोल, पावर ग्रिड कॉर्प, एसबीआई, कोटक महिंद्रा और विप्रो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियां जैसे टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी, यस बैंक और डॉ रेड्डीस लैब्स गिरावट के साथ आज कारोबार कर रही हैं।
ग्लोबल मार्केट आज एशियाई बाजारों में खरीदारी नजर आ रही है। जापान का बाजार निक्केई 0.6 फीसदी बढ़त के साथ 22866 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी 2.52 अंकों की बढ़त के साथ 3535 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं हैंग सेंग में गिरावट देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
