मलेशिया की नवनिर्वाचित सरकार ने GST कानून को खत्म करने का निर्णय लिया है। मलेशिया में जीएसटी लागू हुए अभी सिर्फ 3 साल ही हुए थे। आपको बता दें कि नई सरकार के प्रमुख महातिर मोहम्मद ने जीएसटी को ही आधार बनाकर चुनाव लड़ा था और अब उनकी जीत हुई है।
सस्ती दरों के बावजूद जीएसटी खत्म
मताहिर मोहम्मद की सरकार ने बुधवार को देश में जीएसटी कानून को खत्म कर दिया। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि भारत में जहां जीएसटी की 0 से लेकर 28 प्रतिशत तक की 5 दरें हैं वहीं मलेशिया में इसकी में जीएसटी के लिए सिर्फ 6 प्रतिशत की एक दर थी। ये दर सभी तरह के वस्तुओं और सेवाओं पर लागू थी।
मलेशिया में जीएसटी खत्म, भारत के लिए खतरे की घंटी
मलेशिया में महातिर मोहम्मद के नेतृत्व में नई सरकार आने के बाद वहां वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद भारत भी जीएसटी के लिहाज से अगले तीन-चार साल तक सावधानी से कदम आगे बढ़ा सकता है। देश में पिछले साल जुलाई में लागू जीएसटी अब भी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पाया है।
भारत पर असर पड़ने की संभावना नहीं
हालांकि मलेशिया में जीएसटी के संबंध में हुई पहल से भारत पर तत्काल असर पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार मलेशिया के अनुभव का बारीकी से अध्ययन कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार जीएसटी में विस्तार के लिए चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त सुधार लाने के कदम उठा सकती है।
सतर्क रहने की सलाह
समाचार पोर्टल बिजनेस स्टैंडर्ड में एक्सपर्ट के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, जीएसटी का खात्मा भारत के नीति निर्धारकों के लिए एक चेतावनी हो सकता है। भारत ने जीएसटी लागू करने से पहले मलेशिया के प्रारूप का अध्ययन किया था और मुनाफाखोरी रोधी प्रावधान वहीं से लिया था। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि भारत में जीएसटी व्यवस्था का हाल मलेशिया की तरह नहीं होगा, क्योंकि भारत में इसकी संरचना और इसका क्रियान्वयन अलग रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
