यहां पर आपको खराब नोटों के बारे मं बताएंगे जिसमें आपको 100 गुना ज्यादा का दाम मिल सकता है।
अगर आपके पास खराब नोट जिसमें कि किसी प्रकार की एरर या गलती हो और बैंक इन्हें नहीं ले रहे हैं तो अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब ऐसी नोटों का भी आपको 100 गुना दाम मिल सकता है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार सरकारी छापेखाने की गलती या टेक्निकल एरर में अपनी वैल्यू खो देने वाले नोटों और सिक्कों की बाजार में बड़ी कीमत है।
बिना नंबरों का कोई नोट या फैंसी सीरीज वाले कुछ नोट आपको अपनी फेसवैल्यू के सौ गुने से भी ज्यादा कीमत दिला सकते हैं। तो अगर करेंसी एंटीक है तो कीमत कितनी भी ज्यादा हो सकती है।
नेशनल न्यूमिस्मैटिक एग्जिबिशन में मिलेंगे दाम
इकोनॉमिक्स टाइम्स में अपनी रिर्पोट में आगे बताया कि ऑल इंडिया फाइन ऑर्ट्स एण्ड क्राफ्ट सोसायटी में चल रहे नेशनल न्यूमिस्मैटिक एग्जिबिशन में जहां देश और दुनिया की नई-पुरानी मुद्राओं की नुमाइश चल रही है, वहीं करेंसी कलेक्टर और डीलर भी अपने दुर्लभ खजाने को बेच रहे हैं। यहां पर मिंट एरर वाले नोटों और सिक्कों की भी अपनी कीमत है। 100 रुपए का एक नोट जिस पर नंबर ही नहीं छपे, 8-10 हजार रुपए कीमत रखता है। एक तरफ हेड और दूसरी तरफ उसी के इंप्रेशन वाले 1 रुपए के सिक्के के लिए लोग 3 से 5 हजार रुपए तक देने को तैयार हैं। फैंसी नंबर सीरीज वाले नोट मूल कीमत से सौ गुना महंगा बिक रहे हैं।
दुर्लभ हो खराब करेंसी
इस पर रॉयल न्यूमिस्मैटिक सोसायटी के प्रेसिडेंट का कहना है कि कीमत इनके दुर्लभ होने में है। आज रेयर करेंसी की तरह ही एरर करेंसी का बाजार भी फैलता जा रहा है। हम करेंसी उसे कहते हैं, जिस पर एक डेट, वैल्यू और सरकारी प्रतीक चिंह हो। किसी प्रिंटिंग सीरिज में एरर की गुंजाइश लाखों में एक होती है और सरकार उस एरर के बदले उसे दोबारा नहीं छापती। कुछ एरर ऐसे भी हैं जो शायद ही कभी रिपीट हों। ऐसे में जितना दुर्लभ एरर, उतना ज्यादा भाव।
100 देशों के मुद्राओं का प्रदर्शन
रिर्पोट के अनुसार सन 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध से पहले 1 रुपए के सिल्वर कॉइन की छपाई बंद कर दी गई थी। उस साल का सिक्का बहुत कम लोगों के पास है और उसे 2 से 5 लाख तक का दाम मिल जाएगा। फिलहाल अब बहुत से नकली सिक्के भी बाजार में आ गए हैं। एग्जिबिशन में करीब 100 देशों के नोटों और मुद्राओं की प्रदर्शनी भी रखी गई है और सिक्कों के जरिए दिल्ली का इतिहास भी दर्शाया गया है।
क्या आपके पास ये सिक्के हैं
यह भी मानना है कि अकबर ने हिंदू देवी देवताओं के अलावा 12 राशियों पर अलग-अलग सिक्के चलवाए थे। इनकी खोज अब भी चल रही है और अगर किसी के पास ऐसा एक भी सिक्का हो तो आज बाजार में उसकी कीमत 15 करोड़ रुपए से ज्यादा है। यहां ईसा पूर्व से लेकर हर काल और शासकों के चलाए सिक्कों का नजारा लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
