यहां पर आपको नइ एयरलाइन 'वॉव एयरलाइन' के सबसे सस्ते ऑफर के बारे में बताएंगे जिससे आप सिर्फ 13500 रुपए में दिल्ली से न्यूयार्क का सफर तय कर सकते हैं।
आपने अभी तक सिर्फ घरेलू हवाई सफर के लिए वायुयान का ऑफर उपयोग किया होगा लेकिन अब पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर आपको इतना सस्ता ऑफर दिया जा रहा है जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। तो आपको बता दें कि देश में एक नई एयरलाइन आई है, जो सस्ती हवाई यात्रा कराएगी। आइसलैण्ड की 'वॉव एयर' नाम की यह एयरलाइंस भारत से अमेरिका के लिए मात्र 13,500 रुपए में टिकट उपलब्ध कराएगी। यह उड़ान आइसलैण्ड की राजधानी रेक्जाविक से होते हुए पूरी होगी।
वॉव एयरलाइन की वॉव सर्विस
Wow एयरलाइन के सीईओ ने बताया कि यह वह दिल्ली से उत्तरी अमेरिका के बीच बजट फ्लाइट शुरु करने वाले हैं। सीईओ ने यह भी कहा है कि यह किराया सिर्फ शुरु-शुरु में ग्राहकों को लुभाने के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर आप भारत से अमेरिका जाने के लिए सबसे छोटा रूट चुनते हैं तो यह आइसलैण्ड के उपर से होकर गुजरता है। फ्लाइट में कम समय लगने का मतलब है कि ईंधन कम खर्च होगा। इससे एयरलाइन के खर्चे में कमी आएगी और इस तरह लोगों को सस्ता टिकट मिलेगा।
199 डॉलर में मिलेंगे टिकट
सीईओ स्कूली मोगेनसन के अनुसार वर्तमान में लोग लंदन, दुबई, फ्रैंकफर्ट और एम्सटर्डम होते हुए यात्रा करते हैं। इनकी तुलना में आइसलैण्ड सबसे बेहतर कनेक्टिविटी केंद्र है। कंपनी ने अपने एक बयान में यह भी कहा है कि वॉव एयरलाइन नई दिल्ली से अमेरिका के न्यूयार्क, वॉशिंगटन और शिकागो जाने वालों को कम से कम 199 डॉलर तकरीबन 13,500 में टिकट देगी। साथ ही इस सफर के दौरान आइसलैण्ड की राजधानी रेक्जाविक में एक स्टॉप होगा।
सीटिंग अरेंजमेंट के अनुसार होगी टिकट की कीमत
एयरलाइन का कहना है कि उसके हवाई टिकटों की कीमत सीटिंग अरेंजमेंट के हिसाब से तय होंगे। इसके तहत एक बेसिक श्रेणी होगी इसमें सिर्फ किराया शामिल होगा। इसके अलावा, सीट, बैगेज और खाने का जो भी खर्च होगा वो अलग से देना होगा।
दिसंबर से शुरु होगी फ्लाइट
सीटिंग अरेंजमेंट बेसिक से प्रीमियम तक जाएगा। वॉव एयरलाइन की प्रीमियम सीट बिजनेस क्लास के समान ही होगी। इस श्रेणी में वे सब सुविधाएं मिलेंगी जो एक बिजनेस क्लास में मिलती हैं। रिर्पोट के अनुसार इसी साल दिसंबर से नई दिल्ली से अमेरिका के साथ यूरोप के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शुरु होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
