कर्नाटक में बीजेपी को बहुमत ना मिलने से और खराब ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू बाजारों की आज बुधवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 167 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 35,377 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 53 अंक यानि 0.5 फीसदी गिरकर 10,749 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.3 प्रतिशत लुढ़का है।
तो वहीं बैंकिंग एफएमसीजी, फार्मा और ऑयल एण्ड गैस शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 26,281 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर, मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी का माहौल है।
अजा की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ल्यूपिन, टाटा मोटार्स, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा और विप्रो बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, सिपला , गेल, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई -0.23 फीसदी लुढ़कर 22764 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स और हैंग सेंग में भी बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
