अगर आप TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या फिर कोई अन्या इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का मन बना रहे हैं तो बिना देर किए उसे इसी महीने खरीद लीजिए, क्योंकि उसे टालना आपको महंगा पड़ सकता है। ऐसी खबरें हैं कि, जून में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीद पर आपको पहले से ज्यादा की कीमत चुकानी पड़ सकती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल फर्म्स के मुताबिक जून से इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
जून से बढ़ सकती है कीमतें
कंज्यूमर ड्यूरेबल फर्म्स के कच्चे तेल और रुपये में लगातार आ रही गिरावट का असर इल्क्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों पर पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स फर्म व्हर्लपूल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील डीसूजा के मुताबिक पिछले कुछ समय से कच्चे तेज और रुपए में गिरावट जारी है, जिसकी वजह से आशंका है कि इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
रुपए में गिरावट की वजह से बढ़ेंगे दाम
सुनील डियूजा के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों और रुपए में गिरावट की वजह से कंपनियों को कच्चे माल के आयात के खर्च में बढ़ोतरी हो रही है। इस खर्च का असर कंपनी के उत्पादों पर पड़ रहा है। जिसकी वजह से कंपनियां दवाब में आ रही है और उसके पास इस दवाब को कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा दूसरा कोई हल नहीं है।
क्यों बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की मांग
सुनील डीसूजा के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष में अच्छी जीडीपी, बेहतर मानसून और ग्रामीण विद्युतीकरण की ओर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से इन उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी कम होगी, लेकिन संभावना जताई कि जून से इन उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। व्हर्लपूल के अलावा गोदरेज ने भी इस दिशा में संकेत दिए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications