यहां पर आपको बताएंगे कि कर्नाटक चुनाव के बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कितनी बढ़ोत्तरी हुई।
कर्नाटक चुनाव के खत्म होने के दो दिन बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। सोमवार को 19 दिनों के बाद बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दामों में मंगलवार को भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली और इस बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। तो वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आपको बता दें कि कच्चा तेल 75 डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है।
दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन ऑयल कंपनी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 74.95 रुपए देने पड़ेंगे। तो वहीं डीजल की बात करें तो यह 56 महीने के सबसे उंचे स्तर पर पहुंच चुका है। यहां पर 1 लीटर डीजल के लिए 66.36 रुपए देने पड़ेंगे। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
मुंबई में पेट्रोल डीजल के दाम
डीजल 72 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है। केरल के त्रिवेंद्रम में एक लीटर डीजल आज 72.05 रुपए में मिल रहा है। दिल्ली के बाद मुंबई की बात करें तो, यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए 82.79 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। डीजल के लिए 70.66 रुपए प्रति लीटर यहां देने पड़ेंगे। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली मुंबई के अलावा अन्य मेट्रो शहरों की बात करें, तो कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के लिए 77.65 रुपए और चेन्नई में 77.77 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। जबकि कोलकाता में 1 लीटर डीजल के लिए 68.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है, चेन्नई में 70.02 रुपए प्रति लीटर देने होंगे।
कर्नाटक चुनाव का असर
कर्नाटक चुनाव के चलते 24 अप्रैल के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया था। फिलहाल इस दौरान अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों के पहले उछाल के साथ खुले शेयर बाजार
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications