7.7% GDP ग्रोथ के साथ बढ़ेगी देश की अर्थव्यवस्था

देश की जीडीपी को लेकर अच्छी खबर आई है। वित्तीय सेवा प्रदाता नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में आई औद्योगिक गिरावट के बाद भी जीडीपी में तेजी रहेगी। नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि 7.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इससे पिछली तिमाही में यह 7.2 प्रतिशत थी।

औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के बावजूद तेजी

औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के बावजूद तेजी

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, मार्च में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के बावजूद जनवरी - मार्च में औसत औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रही, जो कि चौथी तिमाही यानि कि अक्तूबर-दिसंबर के 5.9 प्रतिशत से अधिक है।

7.7 जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

7.7 जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, औसत औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि से पहली तिमाही यानि जनवरी-मार्च में समग्र औद्योगिक गतिविधियां मजबूत हुई हैं, जो कि पहली तिमाही में जीडीपी के बढ़कर 7.7 प्रतिशत रहने के नोमुरा की रिपोर्ट के विचार का समर्थन करती है।

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पैदा होंगी वित्तीय कठिनाइयां

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पैदा होंगी वित्तीय कठिनाइयां

रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि, कच्चे तेल के बढ़ते दाम और कठिन वित्तीय स्थिति जैसे कारकों के चलते वृद्धि दर में गिरावट हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, आने वाले समय में वृद्धि परिदृश्य को लेकर नजरिया अभी भी आशावादी है, नोमुरा को उम्मीद है कि आर्थिक वृद्धि को सुस्त करने वाली कठिन वित्तीय स्थिति एवं कच्चे तेल में तेजी का विपरीत प्रभाव आगे चलकर फीका पड़ जाएगा।

मार्च में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर में दिखी नरमी

मार्च में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर में दिखी नरमी

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूंजीगत सामान उत्पादन में गिरावट तथा खनन गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि धीमी रहकर 4.4 प्रतिशत पर रही, जो कि पांच महीने का निचला स्तर है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+