यहां पर आपको दिल्ली, लखनउ, जयपुर और पटना में आज सोने का दाम क्या है बताएंगे।
स्थानीय मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 115 रुपए कमजोर होकर 32,285 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया आ गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग गिरने से चांदी भी 100 रुपए गिरकर 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
दाम गिरने की वजह
कारोबारियों ने कहा है कि कीमतों के अधिक बने रहने के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग गिरी है। इस कारण सोने की कीमतें गिरी हैं। फिलहाल ग्लोबल तेजी ने गिरावट को कुछ सहारा दिया है। भारत में सोने के दाम
दिल्ली में सोने का दाम
ग्लोबल स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.20 प्रतिशत चढ़कर 1,320.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.15 प्रतिशत मजबूत होकर 16.67 डॉलर प्रति औंस रही। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 115 रुपए कमजोर होकर क्रमश: 32,285 रुपए और 32,135 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। भारत में चांदी का दाम
चांदी काम दाम
तो वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। चांदी हाजिर भी 100 रुपए टूटकर 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 70 रुपए कमजोर होकर 40,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। फिलहाल चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर ही टिके रहे। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
पिछले सप्ताह का आंकड़ा
आपको बता दें कि इसके पिछले 6 दिन में सोने में लगातार तेजी आ रही थी। सिर्फ 5 दिन में सोना 320 रुपए बढ़कर 32,400 रुपए के स्तर पर जा चुका था। तो वहीं शनिवार को सोने का भाव स्थिर था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications