ऐसा माना जा रहा था कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार की कैबिनेट में कोई फेरबदल नहीं होगा, पर 14 मई सोमवार को कैबिनेट में बड़े फेरबदल हुए हैं। केंद्रीय कैबिनेट में वित्तमंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रभार में बदलाव किया गया है।
पीयूष गोयल ने संभाला वित्त मंत्रालय
सबसे बड़ा बदलाव वित्त मंत्रालय की तरफ से हुआ है। वित्त मंत्रालय का प्रभार पीयूष गोयल को दे दिया गया है। पीयूष गोयल अरुण जेटली के स्वस्थ होने तक वित्त मंत्रालय का प्रभार देखेंगे। आपको बता दें कि वित्तमंत्री अरुण जेटली की किड्नी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सोमवार को हुआ है। उनकी किड्नी का सफल ऑपरेशन किया गया है।
अरुण जेटली की तबीयत ठीक नहीं
पिछले कुछ दिनों अरुण जेटली का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है। अरुण जेटली का 13 मई सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है ये ऑपरेशन सफल हुआ है। जेटली पिछले काफी समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। खराब स्वास्थ्य का असर उनके कामकाज पर पड़ रहा था, इसके चलते जेटली के पूरी तरह से स्वस्थ होने तक पीयूष गोयल के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रहेगी।
स्मृति ईरानी से वापस लिया गया I&B मंत्रालय
दूसरा बड़ा फेरबदल या जिसे आप अहम खबर भी कह सकते हैं वह स्मृति ईरानी से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय लेना वापस लेना माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक खुद पीएमओ ने सभी मंत्रालयों के काम-काज की सूचना मांगी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार अब राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दे दिया गया है।
स्मृति को क्यों हटाया?
हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्मकारों का विरोध भी स्मृति ईरानी को हटाए जाने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक स्मृति के काम-काज के चलते उन्हे हटाया गया है। 26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं और मोदी सरकार सभी मंत्रालयों के काम-काज का लेखा-जोखा तैयार करके आगे की रणनीति पर काम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications