कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में कुछ खास ओपनिंग देखने को नहीं मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सुस्ती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 35,548 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 10813 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार करते दिखाई दे रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी आज थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर कारोबार करते नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक में आज खरीदारी का महौल देखने को मिल रहा है यह 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 26471 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर और निफ्टी ऑटो भी भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एचपीसीएल, डॉ रेड्डीस लैब्स, आइडिया सेलुलर, बीपीसीएल और ल्यूपिन बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में आज कोल इंडिया, टाइटन कंपनी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और एम एण्ड एम गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का मार्केट निक्केई 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 22842.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग भी 1.2 फीसदी बढ़त के सथा 31521.82 के स्तर पर उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में आज -0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications