आपके ईपीएफ खाते में ईपीएफ की राशि आ रही है या नहीं इसके बारें में आपको खुद ईपीएफओ जानकारी देगा। ईपीएफओ ने कहा है कि यदि किसी नियत समय में, किसी नियत माह के लिए नियोक्ता द्वारा राशि उसके खाते में जमा नहीं की गई है तो वो अपने ग्राहकों को सूचित करेगा। वर्तमान में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) केवल पंजीकृत UAN (ईपीएफ) खाता संख्या धारकों को एसएमएस / ईमेल द्वारा ग्राहकों के खाते में राशि क्रेडिट के बारे में सूचित करता है।
UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही मिलेगी जानकारी
ईपीएफओ के एक बयान में कहा गया है कि 'एक नियत समय में महीने के लिए ईपीएफओ में नियोक्ता द्वारा जिन सदस्यों का योगदान समय पर जमा नहीं किया जाता है उन्हें सूचना नहीं मिलती है। अधिक पारदर्शिता लाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि एसएमएस / ईमेल के माध्यम से एक सूचना सदस्यों को भेजी जाएगी (जिन्होंने संबंधित UAN में अपना मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी पंजीकृत किया है) जिसमें राशि जमा नहीं की गई है।
मासिक क्रेडिट की जानकारी देता है ईपीएफओ
बयान के अनुसार, ईपीएफओ अब तक अपने सदस्यों में अपने संबंधित मासिक योगदान के क्रेडिट पर एसएमएस के जरिए अपने सदस्यों को सूचित कर रहा है। अब, यह कहा गया है कि क्रेडिट जानकारी ई-पासबुक ऑनलाइन और UMANG मोबाइल ऐप के साथ-साथ सभी सदस्यों के लिए मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से भी उपलब्ध है।
खुद भी देख सकते हैं जमा राशि का विवरण
ईपीएफओ सदस्य जिनकी मासिक राशि नियमित रूप से प्राप्त होती है, इन विकल्पों में से किसी एक का उपयोग करके उनके योगदान विवरण देख सकते हैं। इसके अलावा निकाय ने नियोक्ताओं द्वारा घोषित सभी नए ग्राहकों के एज-बैंड के आधार पर भी जानकारी प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। नए कर्मचारियों को छह आयु समूहों में वर्गीकृत किया गया है जिसमें 18 से कम; 18-21, 22-25, 26-28, 29-35 एवं 35 वर्ष की आयु से अधिक शामिल हैं।
5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए खुशखबरी
इस जानकारी को ऑनलाइन देखा जा सकता है। हाल ही में, ईपीएफओ ने सरकार के'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' के आदर्श वाक्य के अनुरूप अपने सभी हितधारकों को सेवाएं और समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए कई ई-पहल की है। ईपीएफओ के पास 5 करोड़ से अधिक के ग्राहक हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications