मिनिमम बैलेंस की कटौती से बचने के लिए आपको एक आसान सा काम करना होगा। आपको अपने एसबीआई बचत खाते को बेसिक सेविंग बैंक खाते में बदलना होगा।
भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बचत और चालू खाते पर मिनिमम बैंलेस रखना अनिवार्य कर दिया है। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने की दशा में खाताधारक के खाते अपने आप निर्धारित जुर्माना राशि काट ली जाती है। अगर आप भी खाते से मिनिमम बैंलेस रखने में सफल नहीं हो पा रहे हैं और हर महीने आपके खाते से पैसा कट रहा तो यहां हम आपको एक आसान सी टिप्स देंगे जिसके बाद आपके खाते से मिनिमम बैलेंस का चार्ज नहीं कटेगा। इसके लिए आपको एसबीआई में बस एक अप्लीकेशन देना होगा।
बेसिक सेविंग खाता खोलिए
मिनिमम बैलेंस की कटौती से बचने के लिए आपको एक आसान सा काम करना होगा। आपको अपने एसबीआई बचत खाते को बेसिक सेविंग बैंक खाते में बदलना होगा। ऐसे करने से आपको मिनिमम बैलेंस रखने की अनिवार्यता से छुटकारा मिल जाएगा। आप अपने खाते को बेसिक सेविंग खाते में बदल भी सकते हैं और अलग से बेसिक सेंविग खाता भी खुलवा सकते हैं। पर अगर आप बेसिक सेविंग खाता खुलवाते हैं तो आपको पहले से चल रहे सेविंग खाते को 30 दिन के अंदर बंद करना होगा।
किसके लिए शुरु की गई है सुविधा
बेसिक सेविंग खाता ऐसे लोगों के लिए शुरु किया गया है जो खाते में बहुत ज्यादा बैलेंस नहीं रख पाते हैं। इसमें 18 वर्ष से उपर का कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपके लिए ये खाता किसी वरदान से कम नहीं है। यह खाता 18 वर्ष से अधिक की आयुवाले किसी भी व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है बशर्तें कि उसके पास वैध केवाईसी दस्तावेज हों। इस खाते का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब वर्गों के लोगों को बिना किसी प्रभार या शुल्क भार के बचत करने हेतु प्रोत्साहित करना है।
केवाईसी विवरण दीजिए
खाता खोलने के लिए योग्यता बहुत ही सामान्य है। जो योग्यता आपको बचत खाते के लिए उसी योग्यता में आप बेसिक सेविंग खाता खोल सकते हैं। बेसिक सेविंग खाता खोलते वक्त ये ध्यान रखें की आपका केवाईसी विवरण पूरा हो और पूरी तरह से सत्य हो।
हर जरूरी सुविधा का मिलेगा लाभ
बेसिक सेविंग खाते में आपको वही सुविधाएं मिलेंगी जो बचत खाते में मिलती हैं। इसमें भी आप एकल या संयुक्त रूप से खाता खुलवा सकते हैं। खाते के लिए नॉमिनी का चुनाव भी कर सकते हैं।
जीरो मिनिमम बैलेंस
अब आपके काम की बात, इस खाते में न्यूनतम राशि की अनिवार्यता शून्य रुपए है। यानि कि आपको खाते से पैसे निकालते हुए किसी बात की चिंता नहीं करनी होगी। इसके अलावा आप खाते में अपने हिसाब से पैसा रख भी सकते हैं। खाते में पैसा रखने की कोई लिमिट नहीं है।
बचत खाते जैसी ब्याज दरें
अच्छी बात ये है कि ब्याज की दरें आपको बेसिक सेविंग बैंक खाते में वही मिलती हैं जो ब्याज दरें आपको बचत खाते में मिलती हैं।
एटीएम डेबिट कार्ड की सुविधा
बेसिक सेविंग खाते में आपको चेक बुक के लिए भुगतान करना होगा। जबकि आपको खाते के लिए एटीएम सह डेबिट कार्ड भी दिया जाएगा। इस कार्ड से आप महीने में 4 बार नि:शुल्क पैसा निकाल सकते हैं, बाद में वही चार्ज लगेगा जो बाकी के खातों के लिए लगता है।
किन खातों में नहीं लगता है मिनिमम बैलेंस चार्ज
इस तरह से आप बेसिक सेविंग बैंक खाता खुलवाकर आराम से बैकिंग का लाभ उठा सकते हैं। बेसिक सेविंग बैंक खाते के अलावा कुछ अन्य खाते भी हैं जिनमें मिनिमम बैलेंस रखने पर कोई अनिवार्यता नहीं है। ये खाते निम्न हैं-
- जनधन खाता
- सैलरी खाता
- स्माल सेविंग खाता
- पेंशन भोगियों का खाता
- 18 साल से कम उम्र के बच्चों का खाता
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications