सेंसेक्‍स 120 अंकों पर और निफ्टी 10750 के पार खुला

कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हुई है। एशियाई बाजारों में भी आज अच्‍छी खासी ओपनिंग देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 120 अंकों पर यानि की 0.3 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 38 अंकों पर यानि की 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 10754 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Sensex Above 120 pts Nifty Crossed 10750

आज निफ्टी बैंक भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 26196 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्‍टर और निफ्टी ऑटो में भी खरीदारी का माहौल है।

बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के स्‍मॉलकैप शेयर 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 17890 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप शेयर 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 16310 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, मेटल और बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस में बढ़त के साथ ही कारोबार हो रहा है।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों में एशियन पेंट्स, एचपीसीएल, बीपीसीएल, जी एंटरटेरमेंट और यूपीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स में आज भारती एयरटेल, आइडिया सेलुलर, सन फार्मा, गेल और ग्रेसिम गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

ग्‍लोबल मार्केट की यदि बात करें तो एशियाई बाजार में भी आज खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्‍केई 1.0 फीसदी बढ़त के साथ 22734 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 1.3 फीसदी बढ़त के साथ 31232 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है एवं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 3556 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+