ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के बाद दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट ने एलान किया है कि वह अगले 4 से 5 साल में भारत में अपने 50 से अधिक स्टोर खोलेगा। कंपनी ने भारतीय बाजार को लेकर अपनी नयी योजना में कहा कि वह अपने थोक कैश एंड कैरी कारोबार में वृद्धि जारी रखेगी और अगले 4-5 वर्षों में 50 नए स्टोर खोलेगी।
50 नए स्टोर्स खोलने की तैयारी में है वॉलमार्ट
इस दौरान वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और CEO कृष अय्यर ने फ्लिपकार्ट सौदे पर जानकारी देने के लिए बुलाई गई मीडिया बैठक में कहा कि, वर्तमान में उनके पास 21 स्टोर हैं और उनकी योजना 4 से 5 वर्ष में 50 स्टोर खोलने की है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वह चालू वित्तवर्ष में 5 स्टोर्स खोलने पर विचार कर रहे हैं।
पूरे देश में फैलाएंगे अपना कारोबार
अभी फिलहाल वॉलमार्ट देश के 9 राज्यों के 19 शहरों में कारोबार कर रहा है। वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और CEO कृष ने कहा कि वह इसमें कमी नहीं करने जा रहे हैं। वह इन क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे लेकिन शुरुआती रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर ध्यान देंगे।
अलग कंपनी के रुप में होगा फ्लिपकार्ट का संचालन
वहीं वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डग मैकमिलन ने कहा कि फ्लिपकार्ट एक अलग कंपनी के रूप में परिचालन जारी रखेगी। इसका बोर्ड भी अलग होगा। फ्लिपकार्ट वॉलमार्ट को आनलाइन पहुंच प्रदान करेगी।
भारत में सीधे सामान नहीं बेच सकती है वॉलमार्ट
आपको बता दें कि, वॉलमार्ट भारत की खुदरा नीति के चलते ग्राहकों को सीधे सामान बेचने में असमर्थ है। नीति के तहत विदेशी कंपनियां (थोक कैश एंड कैरी श्रेणी को छोड़कर) ग्राहकों को सीधे सामान नहीं बेच सकती हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियां ई-कॉमर्स क्षेत्र में काम कर रही है, जहां पर 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
