शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार से थोड़ी उम्मीदें नजर आ रही हैं। जैसा कि कल बाजार की ओपनिंग काफी निराशा जनक थी, लेकिन मार्केट क्लोजिंग के टाइम सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ बंद हुए थे उसी का असर शायद आज देखने को मिल रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 178 अंकों पर यानि 0.5 फीसदी उछाल के साथ 35497 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.4 फीसदी बढ़त के साथ 10784 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां आज थोड़ा सुस्ती देखने को मिल रही है। बीएसई के स्मॉलकैप शेयर 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 18136 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्स -0.07 फीसदी गिरावट के साथ 16518 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
जबकि आज निफ्टी बैंक 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 26256 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर और निफ्टी ऑटो में भी अच्छी खासी बढ़त देखने को मिल रही है।
आज अगर टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा, जी एंटरटेरमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इचर मोटर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में ग्रेसिम, पावर ग्रिड कॉर्प, डॉ रेड्डीस लैब्स, आइडिया सेलुलर और एचपीसीएल कंपनियां गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं एशियाई बाजारों में आज खरीदारी का माहौल है। जापान का बाजार निक्केई आज 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 22480 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.8 फीसदी बढ़त के साथ 30805 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
