रुपए में इस समय काफी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सप्ताह के तीसरे दिन 26 पैसे टूटकर 67.34 के स्तर पर खुला। हालांकि मंगलवार को रुपए में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 67.08 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 67.17 के स्तर पर खुला था।

आपको बता दें कि रुपए में सोमवार को भी भारी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे टूटकर 67.13 के स्तर पर बंद हुआ था।
माना जा रहा है कि रुपए में गिरावट की मुख्य वजह तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और इंपोटर्स द्वारा ज्यादा डॉलर की ज्यादा खरीद रही है। डीलर्स का कहना है कि पोर्टफोलियो निवेशक भी तेजी से सरकारी बॉन्ड्स से पैसा निकाल रहे हैं। इसके चलते रुपए में भारी कमजोरी देखने को मिली है।


Click it and Unblock the Notifications