डीजल-पेट्रोल की कीमतें फिलहाल के लिए नहीं बढ़ेंगी। इस बात की तरफ खुद देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल ने इशारा किया है। इंडियन ऑयल ने कहा कि वह नहीं चाहती है कि लोगों पर जल्दी-जल्दी बढ़ रही कीमतों का प्रभाव पड़े। इंडियन ऑयल के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अस्थायी तौर पर स्थिर रखने का फैसला किया है ताकि ईंधन के मूल्य में तीव्र वृद्धि नहीं हो और ग्राहकों में घबराहट न फैले।
कर्नाटक चुनावों के बाद बढ़ सकते हैं दाम!
सरकारी तेल कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के दामों की दैनिक समीक्षा का फैसला रोके जाने के बीच आईओसी ने यह बात कही है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां 24 अप्रैल से पेट्रोल और डीजलन के दाम में बदलाव नहीं कर रही हैं जबकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक मूल्यों में करीब तीन डालर प्रति बैरल की तेजी आयी है। सिंह ने हालांकि संकेत दिया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में वृद्धि जारी रहती है , कीमत बढ़ेगी। आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में चुनावों के लिए मतदान होगा और ऐसी संभावना है कि उसके बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।
उच्चतम स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल के 55 महीने के उच्च स्तर 74.63 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचने और डीजल के रिकार्ड 65.93 रुपये लीटर पर आने के साथ वित्त मंत्रालय ने आम लोगों को राहत देने के लिये उत्पाद शुल्क में कटौती से इनकार किया था। उसके बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ायी हैं।
अंतरराष्ट्रीय में बढ़ रही है कीमतें
डीजल की अंतरराष्ट्रीय मानक दर इस दौरान 84.68 डालर प्रति बैरल से बढ़कर 87.14 डालर पहुंच गयी। साथ ही रुपया भी डालर के मुकाबले कमजोर होकर 65.41 से बढ़कर 66.62 पर पहुंच गया। इससे आयात महंगा हुआ है।
पेट्रोलियम मंत्री ने खारिज की रिपोर्ट्स
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पिछले महीने उन रिपोर्ट को खारिज किया जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को लागत के मुताबिक ईंधन के दाम नहीं बढ़ाने और कम-से-कम एक रुपये प्रति लीटर का बोझ उठाने की बात कही गयी थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
