मंगलवार को भी शेयर बाजार में बहार नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर अच्छे अंकों की बढ़त के साथ आज खुले। शुरुआती कारोबार में आज जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 35328 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 10743 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप जहां 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 16690 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी उछाल के साथ 18149 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
निफ्टी बैंक आज अपने सर्वोच्च स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है। यहां पर 0.6 फीसदी की उछाल पर 26014 के स्तर पर खरीदारी का महौल बना हुआ है। हालांकि, निफ्टी आईटी और ऑटो सेक्टर में आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई एफएमसीजी, हेल्थकेयर, बीएसई ऑयल एण्ड गैस में भी अच्छे कारोबार का आसार है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, सिपला, यस बैंक, कोल इंडिया और ईचर मोटर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज विप्रो, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, हिंडाल्को और कोटक महिंद्रा में गिरावट नजर आ रही है।
जबकि आज एशियाई बाजारों में खरीदारी का महौल बना हुआ है। जापान का बाजार निक्केई 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 22544 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स और हैंग सेंग में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
