कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में काफी रौनक नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 35046 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 10650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप 0.3 फीसदी बढ़त के साथ जहां 16609 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़त के साथ 18069 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी 0.4 फीसदी बढ़त के साथ के 25750 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो में भी आज अच्छे कारोबार का आसार है।
बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, बीएसई मेटल, बीएसई टेक में भी आज खरीदारी ही देखने को मिल रही है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों में टेक महिंद्रा, एम एण्ड एम, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और हिंडाल्को कंपनी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में आज ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज लैब्स, सन फार्मा, एचपीसीएल और सिपला गिरावट के साथ कारोबार करते हुए देखी जा रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में आज एशियाई बाजार का कुछ खास परफॉर्मेंस नजर नहीं आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 100 अंक से ज्यादा यानि 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,372 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 163 अंक यानि 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 30090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एसजीएसक्स निफ्टी 22.50 अंक यानि 0.21 फीसदी के बढ़त के साथ 10689 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
