यहां पर आपको सलमान खान की फिल्मों के 400 करोड़ रुपए के सैटेलाइट राइट्स डील के बारे में बताएंगे।
भाईजान यानि की सलमान खान की फिल्में रिलीज होने से पहले ही हिट हो जाती हैं। सलमान की अगली फिल्म रेस 3 इसी साल रिलीज होने वाली है फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरजस्त उत्साह भी देखने को मिल रहा है। इसी के चलते उनकी अगली चार फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स 400 करोड़ रुपए में जी नेटवर्क ने खरीदे हैं इन चार फिल्मों में रेस 3, भारत, किक 2 और सलमान की एक और फिल्म है जिसे वो जल्द ही साइन करने वाले हैं।
आपको बता दें कि ये बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी सैटेलाइट राइट डील मानी जा रही है।
इससे पहले भी करोड़ों में बिक चुके हैं राइट्स
सलमान की 5 फिल्में टाइगर जिंदा है, ट्यूबलाइट, सुलतान, प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान 1 करोड़ इंप्रेशन पाने में कामयाब रही हैं जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस डील से पहले भी सलमान की 8 फिल्मों के टेलीविजन प्रीमियर की डील में करोड़ों का फायदा हुआ था।
हर फिल्म 100 करोड़ रुपए में बिकेगी
रिर्पोट के अनुसार इस बार जी नेटवर्क ने सलमान की चार फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स 400 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि सलमान खान की हर फिल्म 100 करोड़ रुपए में बिकी है। इस डील को अब तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी सैटेलाइट डील माना जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए पहले 75 करोड़ का ऑफर आया था, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया था।
टाइगर जिंदा है बिकी थी 70 करोड़ में
इसके पहले सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है सोनी नेटवर्क से 70 करोड़ मिले थे। हालांकि, फिल्म आमिर खान की दंगल से पिछड़ गई थी, दंगल को 75 करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन हाल में हुई डील के बाद सलमान छोटे पर्दे के सबसे ज्यादा पेड स्टार बन गए हैं।
'दस का दम' में भी आएंगे नजर
इस डील के चलते सलमान खान कुछ प्रमोशनल शो भी शूट करेंगे। सलमान खान अपने अगने टीवी शो दस का दम में भी नजर आ सकते हैं। फिलहाल इस साल रिलीज होने वाली उनकी अगली फिल्म रेस 3 है जो कि ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
