बाजार किसी भी शहर की एक अहम पहचान होते हैं। जब भी आप किसी शहर में घूमने जाते होंगे तो वहां का बाजार जरूर घूमते होंगे। किसी से पूछते होंगे कि इस शहर का सबसे अच्छा मार्केट कहां है? भारत में ऐसे ही तमाम बाजार हैं जिन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है और आज वो देश-दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं। यहां हम आपके लिए भारत के कुछ बेहतरीन बाजारों की लिस्ट लेकर आए हैं, इन बाजारों में आपकी जरूरत का हर सामान एक अच्छी कीमत पर मिल जाएगा। तो देर किस बात की आइए देखते हैं भारत के बड़े बाजारों की लिस्ट।
अरपोरा सैटर्डे नाइट मार्केट- गोवा
अगर आपको लगता है कि गोवा सिर्फ बीच और पार्टीज के लिए फेमस है तो आप थोड़ा सा गलत हैं। गोवा में एक और फेमस चीज है और वो है यहां का वाइब्रेंट मार्केट जिसे अरपोरा सैटर्डे नाइट मार्केट के नाम से जाना जाता है। ये मार्केट शाम 6 बजे के बाद खुलता है और देर रात तक खुला रहता है। इस मार्केट की खूबसूरत रौशनी, कानों में घुल जाने वाला म्यूजिक और बेहतरीन आउटफिट्स की शॉप्स आपका दिल जीत लेंगी। अगर आप कभी गोवा जाएं तो अरपोरा सैटर्डे नाइट मार्केट जरूर जाएं, और हां एक बात और, ये मार्केट विदेशी टूरिस्ट्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।
सरोजनी मार्केट- नई दिल्ली
'सरोजनी के कपड़े पहन के जाती मैडम डिस्को...' फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां का ये गाना बता देता है कि दिल्ली का सरोजनी नगर मार्केट आखिर क्यों इतना फेमस है। दिल्ली के यूथ की पहली पसंद सरोजनी नगर मार्केट है। इस मार्केट में आपको लेटेस्ट फैशन के आउटफिट्स आसानी से मिल जाएंगे। एक वक्त था जब फैशन मुंबई से चलता था और देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता था, लेकिन अब फैशन दिल्ली से चलता है और बाकी जगहों पर पहुंचा है, इसके पीछे की बड़ी वजह है दिल्ली की सरोजनी मार्केट। सरोजनी मार्केट में कपड़ों के अलावा आपको होम डेकोरेटिंग की चीजें, खाने-पीने और सजावट की चीजें भी बड़ी मात्रा में मिल जाएंगी।
फैशन स्ट्रीट कैनटोनमेंट (FC)- पुणे
पुणे के खाने की बात करें तो सबसे पहला नाम आता है मिसिल पाव का और मार्केट की बात करें तो एक ही नाम आता है फैशन स्ट्रीट कैनटोनमेंट रोड जिसे FC रोड के नाम से भी जाना जाता है। इस मार्केट में ज्यादातर यूथ आते हैं और जमकर शॉपिंग करते हैं। पतली गलियों और भीड़ भरी इस मार्केट में अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपको वीकेंड्स में शॉपिंग का मोह त्यागना होगा। वीकेंड्स में यहां काफी भीड़ होती है। अच्छी बात ये है कि आप यहां खरीददारी में मोल-भाव कर सकते हैं।
कॉमर्शियल स्ट्रीट- बैंगलोर
अगर आपको स्ट्रीट शॉपिंग पसंद है तो आपको बैंगलुरू का कॉमर्शियल स्ट्रीट काफी पसंद आएगा। खास बात ये है कि ये आम स्ट्रीट शॉपिंग से अलग है और ये काफी बड़ा है। आप दो पहिया या चार पहिया गाड़ी में आकर शॉपिंग कर सकते हैं बस आपको वन-वे का ध्यान रखना होगा। यहां आपको पार्किंग की सुविधा भी मिल जाएगी। कॉमर्शियल स्ट्रीट में आपको बड़े शो रूम्स से लेकर कई छोटी-दुकाने मिल जाएंगी। अच्छी बात ये है कि दुकानें फुटपाथ पर नहीं, इससे यहां शॉपिंग करना काफी आसान हो जाता है। अगर आपको खान-पीने का शौक है तो वो भी यहां पूरा हो जाएगा। कॉमर्शियल स्ट्रीट का 99 टाइप्स ऑफ डोसा काफी फेमस है अगर आप यहां शॉपिंग करते हैं तो डोसे की तमाम वेराइटी का स्वाद ले सकते हैं।
कोलाबा कॉसवे- मुंबई
बाजार की बात करें और मुंबई का जिक्र ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। मुंबई का कोलाबा कॉसवे काफी व्यस्त मार्केट है। यहां से सिर्फ आम शहरी ही नहीं बल्कि मायानगरी के सितारे भी शॉपिंग करते हुए दिख जाएंगे। फैशन इंडस्ट्री के तमाम लोग यहां के कपड़ों को पसंद करते हैं। मुख्यत: कोलाबा कॉसवे बाजार आउटफिट्स के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां शॉपिंग करते हैं तो अपने वॉर्डरोब को बहुत कम दाम में फैशनेबल कपड़ों से सजा सकते हैं।
जनपथ बाजार- नई दिल्ली
मुंबई के बाद एक बार फिर रुख करते हैं दिल्ली का। यहां का जनपथ मार्केट स्टूडेंट्स से भरा रहता है। शाम 6 बजे के बाद जनपथ मार्केट में यूथ की भीड़ कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। यहां आपको कपड़ों के अलावा, हैंडीक्राफ्ट के समान, हैंडलूम्स और सजावटी सामान की भरमार मिल जाएगी। फैशन के मामले में ये बाजार दिल्ली के ही सरोजनी मार्केट को टक्कर देता है। यहां आपको देश के तमाम बड़े राज्यों के खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम्स मिल जाएंगे।
बापू बाजार- जयपुर
देश के बड़े मार्केट आप घूम चुके हैं अब जरा पिंक सिटी की तरफ भी एक रुख कर लेते हैं। यहां का बापू बाजार किसी भी मामले में दिल्ली-मुंबई या लखनऊ के मार्केट के कम नहीं है। खास बात ये है कि यहां आपको राजस्थानी ट्रेडिशन के कपड़े और हैंडीक्राफ्ट अच्छी कीमतों में मिल जाएंगे। इन सबके अलावा इस मार्केट में आपको आयुर्वेदिक पाचक दवाएं और कई तरह की मेंहदी भी मिल जाएगी। तो अगर आप कभी जयपुर जाएं तो बापू बाजार जरूर जाएं।
न्यू मार्केट- कोलकाता
कोलकाता का न्यू मार्केट बहुत पुराना है। ब्रिटिश काल से ये मार्केट चल रहा है, पहले इसे हॉग्स बाजार के नाम से जाता था। इस मार्केट में एंटीक्स बेहद कम दाम में और बेहद महगें दाम दोनों में मिल जाएंगे। लड़कियों की शॉपिंग के लिए न्यू मार्केट बेस्ट प्लेस है। जूलरी और आउटफिट्स काफी कम दाम में यहां से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा पूजा का सामान आदि भी यहां से बहुत सस्ते दाम में आपको मिल जाएगा।
तिब्बत वॉक- ऊटी
तमिलनाडु की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक ऊटी में आपको जो मार्केट मिलेगी वो सबसे अलग होगी। यहां कपड़ों, हैंडीक्राफ्ट के अलावा अलावा चॉकलेट्स की मार्केट मिल जाएगी। तरह-तरह की चॉकलेट्स, कई तरह के फ्लेवर आपको यहां मिल जाएंगे। ऊटी के फेमस हैंडमेड चॉकलेट्स आप खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस मार्केट से आप कपड़े, जूलरी और हैंडीक्राफ्ट्स की भी खरीददारी कर सकते हैं।
हजरतगंज मार्केट- लखनऊ
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ का दिल है हजरतगंज। शॉपिंग, फूडिंग या फिर स्टडी मटेरियल कुछ भी ऐसा नहीं है जो आपको हजरतगंज मार्केट में ना दिखे। यहां की दुकानें थोड़ी बहुत दिल्ली के कनॉट प्लेस से मिलती-जुलती हैं। कुछ दिनों में यहां मेट्रो की सर्विस शुरू हो जाएगी जिससे यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी। हजरत गंज में आपको शॉपिंग के लिए हर तरह का फैशन मिलेगा। साथ ही लखनऊ का विश्वप्रसिद्ध चिकन कारीगरी वाला कपड़ा भी मिल जाएगा। याद है ना आपको फिल्म जॉली LLB-2 का वो डायलॉग, जिसमें अनू कपूर कहते हैं, ''लखनऊ में चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है...." और दोनों ही चीजें यहां अव्वल दर्जे की मिलती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications