एशिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी तय हो चुकी है। ईशा अंबानी की शादी देश के ही बड़े उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ हो रही है। खबरों के मुताबिक इस साल के अंत तक दिसंबर में ईशा अंबानी की शादी हो सकती है।
पीरामल खानदान की बहू बनेंगी ईशा
आनंद पीरामल भारतीय उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं। अजय पीरामल, पीरामल ग्रुप के प्रमुख हैं। अंबानी और पीरामल परिवार एक दूसरे को पिछले 4 दशक से जानते हैं। पीरामल ग्रुप देश में टेक्सटाइल्स में एक बड़ा नाम है। टेक्सटाइल्स के अलावा ये फॉर्मास्युटिकल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं।
जानिए कौन हैं आनंद पीरामल
आनंद पीरामल प्रसिद्ध हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं। आनंद पीरामल, अपने पिता की कंपनी पीरामल इंटरप्राइसेज में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। हार्वर्ड से ग्रेजुएट होने के बाद आनंद पीरामल ने दो बिजनेस शुरु किए थे जिसमें एक हेल्थ से जुड़ी कंपनी पीरामल ई स्वास्थ्य है और दूसरा रियल एस्टेट का बिजनेस था दोनों ही कंपनियां अब पीरामल इंटरप्राइजेस का हिस्सा हैं।
मुकेश अंबानी की सलाह पर किया अमल
आनंद पीरामल और मुकेश अंबानी के बीच हाल ही में एक दिलचस्प बात-चीत भी हुई थी। जिसमें आनंद पीरामल ने मुकेश अंबानी से पूछा था कि उन्हें बिजनेस में जाना चाहिए या कंसल्टेंट में, इसका जवाब मुकेश अंबानी ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिया था। मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंसल्टेंट बनना क्रिकेट की कमेंट्री करने की तरह है, कमेंट्री करने से कोई क्रिकेट नहीं सीखता है, उसके लिए क्रिकेट खेलना पड़ता है, मुकेश अंबानी ने आनंद पीरामल से कहा कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो व्यवसाई बनें और इसकी शुरुआत अभी से शुरु कर दें।
बिजनेस का हर गणित समझती हैं ईशा
वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी बिजनेस के दांव-पेंच अच्छी तरह से जानती हैं। खुद मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो को शुरु करने का आइडिया ईशा अंबानी ने दिया था। ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं। ईशा के पास येल विश्वविद्यालय की डिग्री है। इसके अलावा उनके पास स्टेनफोर्ड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की मास्टर्स डिग्री भी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
