सातवें वेतनमान के तहत देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और शिक्षकों को पुनरीक्षित वेतन (एरियर) के बकाए का 50 प्रतिशत 30 जून तक मिलने की उम्मीद है।
सीएम से मिली सहमति
खबरों के मुताबिक यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने इस मामले पर सहमत हैं और कार्यवाही शुरु करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से सहमति मिलने के बाद सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए दी गई संस्तुतियों पर 1 जनवरी 2016 से एरियर का भुगतान किया जाएगा।
50 फीसदी एरियर का होगा भुगतान
आपको बता दें कि राज्य वेतन समिति की सिफारिश पर सरकार ने कर्मचारियों को वेतन देने का भुगतान जनवरी 2017 से शुरु कर दिया है, जबकि 2016 वर्ष का जनवरी से दिसंबर तक का पूरा एरियर बकाया है। इस एरियर का 50 फीसदी हिस्सा वित्तवर्ष 2018-19 में देने का फैसला लिया जा चुका है।
कर्मचारी संगठनों का था दबाव
इस फैसले को लेकर सरकार पर कर्मचारी संगठनों का काफी दबाव था। कर्मचारी लगातार एरियर भुगतान देने के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे थे। वहीं अब सीएम कार्यालय से अनुमति मिल जाने के बाद इस दिशा में काम शुरु होने की उम्मीद जग गई है। अब वित्त विभाग के सचिव के माध्यम से सहमति लेकर कार्य शुरु किया जाएगा।
5877.75 करोड़ रुपए का भार
बताया जा रहा है कि बकाया राशि का (50 प्रतिशत एरिएर का) भुगतान करने पर सरकार पर 5877.75 करोड़ रुपए का भार आएगा। इसके लिए सरकार ने पूरा बंदोबस्त कर लिया है। इस राशि में राज्य कर्मचारियों का बकाया भुगतान 2801.10 करोड़ रुपए और स्वायत्तशासी संस्थाओं, राज्य सरकार के सहयोग से चल रहे शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों, शिक्षकों के लिए 3076.67 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान लगाया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications