भारतीय शेयर बाजार के लिए राहत की खबर है क्योंकि शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने कहा है कि इक्विटी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग का समय 11 बजकर 55 मिनट तक होगा। ये ट्रेडिंग 1 अक्टूबर 2018 से लागू होगी। शेयर बाजार में लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। सेबी ने यह जानकारी एक बयान में दी है। इसके बाद भारत के शेयर बाजार अब रात के 11.55 बजे तक खुले रह सकते हैं। आपको बता दें कि अभी भारतीय शेयर बाजार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर बंद हो जाते हैं।

सेबी के इस फैसले से भारतीय बाजार को अब विदेशी बाजारों से कदम मिलाने में आसानी होगी। अब भारतीय बाजार में सुबह 9 बजे से रात 11.55 बजे तक ट्रेडिंग हो सकेगी। रिर्पोट के अनुसार अभी शेयर की ट्रेडिंग शुरु नहीं होगी। अभी सिर्फ इंडेक्स फ्यूचर्स की ट्रेडिंग हो सकेगी। यह भी आशंका है कि स्टॉक ऑप्शन की ट्रेडिंग नहीं होगी।
इस पर फैसला भारतीय स्टॉक एक्सचेंज जैसे BSE और NSE लेंगे। सेबी ने एक सर्कुलर में कहा है कि इनकी ट्रेडिंग अब कमोडिटी डेरिवेटिव की ट्रेडिंग की तरह ही होगी। अभी कमोडिटी डेरिवेटिव में सुबह 10 बजे से रात 11.55 बजे तक ट्रेडिंग होती है। स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग का समय बढ़ाने से पहले सेबी की मंजूरी लेनी होगी। इसमें उनको रिस्क मैनेजमेंट, सेटलमेंट की प्रक्रिया और सर्वेलांस सिस्टम को मजबूत करना होगा।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?



Click it and Unblock the Notifications
