सेंसेक्‍स और निफ्टी में जारी है गिरावट

कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्‍स और निफ्टी 0.2 फीसदी गिरावट के साथ आज भी कारोबार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसा ही कुछ हाल गुरुवार को भी था। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स -0.15 फीसदी गिरावट के साथ 35051 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.2 फीसदी गिरावट के साथ 10657 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Sensex, Nifty Open Lower On Global Weakness

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर आज थोड़ा खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप 0.05 फीसदी बढ़त के साथ 16627 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप शेयर 0.07 फीसदी बढ़त के साथ 18047 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी बैंक भी गिरावट के साथ 25591 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो भी बुरे हालात से गुजर रहा है।

तो वहीं बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी में आज खरीदारी का माहौल है। जबकि बीएसई टेक, ऑयल एण्‍ड गैस और मेटल में बिकवाली ही नजर आ रही है।

आज के टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो भारती एयरटेल, एचयूएल, अदानी पोर्ट्स, डॉ रेड्डीस लैब, इंडसइंड बैंक में खरीदारी देखने को मिल रही है। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियां जैसे कि विप्रो, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और सन फार्मा के लिए आज का दिन अच्‍छा नहीं है।

भारतीय बाजार में गिरावट का श्रेय कुछ हद तक एशियाई मार्केट को जाता है क्‍योंकि ये पूरा सप्‍ताह ग्‍लोबल मार्केट के लिए खराब चला है। आज भी जापान का बाजार निक्‍केई, हैंग सेंग और स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स काफी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+