नेशनल पेंशन सिस्टम के सब्सक्राइबर्स पढ़ाई और बिजनेस के लिए अपने खाते से मैच्योरिटी अवधि के पहले ही बीच में पैसे निकाल सकते हैं।
एनपीएस खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। अब नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के सब्सक्राइबर्स खाते की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने से पहले ही अपने पैसे निकाल सकेंगे। फिलहाल, इस सुविधा का लाभ लुठाने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरा करना जरुरी है। मैच्योरिटी से पहले एनपीएस खाते से कुछ पैसे आप तब ही निकाल सकते हैं अगर आप इसे अपनी पढ़ाई या फिर बिजनेस शुरु करने के लिए निकाल रहे हैं।
नहीं निकाल सकते पूरे पैसे
PFRDA या पेंशन फंड रेग्युलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसकी घोषणा की है कि सब्सक्राइबर्स मैच्योरिटी से पहले अपने खाते से पूरी राशि नहीं निकाल सकते। यदि आप हायर एजुकेशन और बिजनेस शुरु करने के लिए पैसे निकालना चाहते हैं तो आप इसमें से कुछ राशि विद्ड्रॉउल कर सकेंगे। यह फैसला पिछले सप्ताह हुई PFRDA के बोर्ड की बैठक में लिया गया है। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) खाता ऑनलाइन कैसे खोलें?
पढ़ाई और बिजनेस के लिए ही निकाल सकते हैं पैसा
पेंशन फंड रेग्युलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति अपने काम को बेहतर करने के लिए हायर डिग्री लेना चाहता है या फिर कोई टेक्निकल कोर्स करना चाहता है, तो वह अपने एनपीएस खाते से कुछ राशि निकाल सकता है। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) क्या है इससे किस तरह से लाभ प्राप्त किया जा सकता है?
एक्टिव च्वॉइस कैटेगरी में हुई ग्रोथ
इसके अलावा बोर्ड ने इक्विटी में निवेश को एक्टिव च्वॉइस कैटेगरी में 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। यह फैसला निजी क्षेत्र में काम करने वालों की खातिर लिया गया है, हालांकि इक्विटी में निवेश बढ़ाने का विकल्प सब्सक्राइबर के पास 50 साल की उम्र तक रहेगा। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के फीचर और ब्याज दर के बारे में पढ़ें यहां पर
एक्टिव च्वॉइस और ऑटो च्वॉइस कैटेगरी
आपको बता दें कि एनपीएस अपने सब्सक्राइबर्स को निवेश करने के दो विकल्प देता है, इसमें एक ऑटो च्वॉइस होता है और दूसरा एक्टिव च्वॉइस होता है। एक्टिव च्वॉइस का विकल्प चुनने वाले सब्सक्राइबर्स को अन्य निवेश के विकल्पों में 5 फीसदी तक निवेश का विकल्प मिलता है। इसके अलावा पीएफआरडीए बोर्ड ने कॉरपोरेट बॉन्ड्स का निवेश में ग्रेड भी बदल दिया है। इसे AA से बदलकर A कर दिया गया है। EPF से NPS में पैसे कैसे ट्रांसफर करें?
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
