आज यानि की गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि बुधवार को शेयर बाजार में काफी रौनक थी। ग्लोबल मार्केट की गिरावट का असर आज भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

फिलहाल बीएई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 35122 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 10685 के स्तर पर कारोबार कर राह है।
निफ्टी बैंक भी 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 25494 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी का भी आज हाल बुरा है।
यदि बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप भारी -0.5 फीसदी गिरावट के साथ 16734 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप भी -0.5 फीसदी गिरावट के साथ 18089 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसई में भी बिकवाली नजर आ रही है। तो यही हाल बीएई मेटल, बीएई ऑयल एण्ड गैस, एफएमसीजी, टेक, कॉन्स ड्यूरेबल्स और गुड्स कैप का भी है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल, हिंडाल्को, जी एंटरटेरमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और एचपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में एचसीएल टेल, विप्रो, ईचर मोटर्स, सिपला और यूपीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजारों का हाल कल से बुरा चल रहा है। जापान का बाजार निक्केई -0.2 फीसदी गिरावट के साथ 22458 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, स्ट्रेट्स टाइम्स भी -1.6 फीसदी गिरावट के साथ 3558 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
