पढि़ए 4 बड़ी खुशखबरी की जो कि सरकार के द्वारा 4 मई को होने वाली जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में प्रदान की जा सकती है।
4 मई को जीएसटी काउंसिल की 27वीं बैठक होनी वाली है जिसके चलते कई बदलाव की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। रिर्पोट के अनुसार जीएसटी काउंसिल की यह बैठक कर्नाटक चुनावों पर भी असर डाल सकती है। बैठक के बाद रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो सकती हैं। तो वहीं इस बैठक में शक्कर या शक्कर से बने ब्यंजनों पर असर पड़ सकता है क्योंकि चीनी पर 5 फीसदी सेस लगने के भी चांसेस हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कल होने वाली जीएसटी बैठक में क्या-क्या सस्ता हो सकता है।
MRP पर मिल सकती है छूट
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए दुकानदारों को भी कैशबैक जैसे आकर्षक ऑफर का फायदा मिल सकता है। इसके लिए सरकार एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव के तहत डिजिटल तरीके से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को भी अधिकतम खरीद मूल्य यानी MRP पर छूट का फायदा मिल सकता है। यह छूट एक बार में अधिकतम 100 रुपए तक हो सकती है। तो वहीं व्यापारियों को भी डिजिटल तरीके से की गई बिक्री पर कैशबैक मिलेगा।
जीएसटी में आ सकता है पेट्रोल-डीजल
जैसा कि आप जानते हैं लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लंबे समय से इसे जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की जा रही है लेकिन कई राज्य इसका विरोध भी कर रहे हैं क्योंकि पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने से राज्यों को टैक्स के जरिए होने वाली कमाई पर काफी असर पड़ेगा। यह भी निश्चित है कि GST के दायरे में आने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित होंगी।
ऑटो जेनरेशन होगा चालान का
व्यापारियों के काम को आसान बनाने के लिए कई तरह के विकल्प की खोज की जा रही है। टैक्स भरने के लिए फॉर्म में टैक्स पेमेंट करने का चालान ऑटो जेनरेट होगा। फिलहाल, यह इनपुट टैक्स क्रेडिट के अलावा होगा। इसके अलावा टैक्सपेयर के पास क्रेडिट राशि को एडिट करने का ऑप्शन भी होगा।
सिंगल रिटर्न फॉर्म
कारोबारियों के इस मीटिंग में बड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि उन्हें हर महीने 3 रिटर्न फाइल करने की बाध्यता से छुटकारा मिल सकता है। जिससे व्यापारी अपना व्यापार आसानी से कर पाएंगे। आपको बता दें कि काउंसिल सिंगल रिटर्न फॉर्म लाने पर विचार कर रही है। इससे कारोबारियों का काम आसान होगा और तीन महीने में रिटर्न फाइल करने की दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा, साथ ही GST रेवेन्यू बढ़ने की भी संभावना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
