कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने डाटा सुरक्षा एवं संरक्षण के तहत किसी भी खामी की जांच पूरी होने तक साझा सेवा केन्द्रों के माध्यम से सर्वर और होस्ट सर्विस को बंद करके अग्रिम कार्रवाई की है। इस बारे में ईपीएफओ का कहना है कि EPFO यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाता रहा है कि कोई भी डाटा लीक न हो।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आशय की खबर चल रही है कि ईपीएफओ के डाटा से जुड़ी कोई खामी रही है। इसके आधार पर इस तरह की खामी दूर करने के लिए साझा सेवा केन्द्र (सीएससी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक पत्र लिखा गया है।
इस संबंध में यह सूचित किया जाता है कि डाटा अथवा सॉफ्टवेयर में निहित खामियों के बारे में चेतावनियां जारी करना एक रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया है जिसके आधार पर साझा सेवा केन्द्रों के जरिए मुहैया कराई जाने वाली सेवाएं 22 मार्च 2018 से रोक दी गयी हैं। उपर्युक्त समाचार साझा सेवा केन्द्रों के जरिए मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं से संबंधित है, न कि यह ईपीएफओ के सॉफ्टवेयर अथवा डाटा सेंटर से संबंधित है। डाटा लीक होने के बारे में अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
अतः उपर्युक्त खबरों को लेकर चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। ईपीएफओ निरंतर इस पर करीबी नजर रख रहा है और भविष्य में भी वह इस बारे में सतत रूप से सजग रहेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
