कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन और और नए मंथ के दूसरे दिन शेयर बाजार में हर तरफ खरीदारी का माहौल है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 35240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.1 फीसदी बढ़त के साथ 10760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई स्मॉलकैप जहां 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 18446 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 17044 के स्तर पर उछाल देखने को मिल रही है।
निफ्टी बैंक 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 25608 के स्तर पर इस समय कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं निफ्टी ऑटो में 1.0 फीसदी बढ़त देखने को मिल रही है।
बीएसई कैप गुड्स, बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और ऑयल एण्ड गैस में भी आज खरीदारी का माहौल है। जबकि बीएई मेटल और बीएसई टेक में गिरावट नजर आ रही है।
टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो कोटक महिंद्रा, बजाज ऑटो, सिपला, टाटा मोटर्स और जी एंटरटेरमेंट में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में आज एचसीएल टेक, वेदांता, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा और एचयूएल में काफी गिरावट नजर आ रही है।
एशियाई बाजार में आज कुछ खास कारोबार नजर नहीं हैं। जापान का बाजार निक्केई 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 22453 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में आज 0.6 फीसदी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स से थोड़ी उम्मीदें की जा सकती हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications