कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में काफी गर्मी नजर आ रही है। चारों तरफ खरीदारी का माहौल है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 35144 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 10738 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 16952 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 18339 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी बैंक भी 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 25522 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी का बाजार भी आज गर्म है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, बीएसई कैप गुड्स और बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल में भी खरीदारी नजर आ रही है। हालांकि, बीएसई मेटल और ऑयल एण्ड गैस में आज मंदी दिखई दे रही है। इसके अलावा एफएमसीजी, हेल्थकेयर और बीएसई टेक में अच्छा कारोबार होने का आसार है।
आज के टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एसबीआई में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज एक्सिस बैंक, रिलायंस, यूपीएल, बीपीसीएल और गेल के बाजार में मंदी चल रही है।
ग्लोबल मार्केट में आज एशियाई बाजारों में भी खरीदारी का माहौल है। जापान का बाजार निक्केई जहां 0.6 फीसदी बढ़त के साथ 22467 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 1.01 के बढ़त के साथ 3613 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही हैंग सेंग भी 1.5 फीसदी बढ़त के साथ 30738 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
