यहां पर आपको दुनिया की 7 ऐसी सबसे महंगी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है।
दुनिया मे ऐसी कई चीजें हैं जिसे लगभग हर पैसे वाला व्यक्ति खरीदने की ताकत रखता है, तो वहीं कई ऐसी महंगी चीजें भी हैं जिन्हें खरीदने के लिए पैसों वाले लोगों को पसीने आ जाते हैं। यहां पर आपके लिए दुनिया में शुमार ऐसी ही कुछ महंगी चीजें लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप भी इन्हें खरीदने की इच्छा एक बार तो जरुर जताएंगे। ये चीजें अपनी अनोखी डिजाइन और क्रिएटिविटी के लिए जानी जाती है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
फरारी जीटीओ
इस कार को साल 1963 में लॉन्च किया गया था। यह कार बहुत ही खास है, अब यह विंटेज कार में शामिल है। सबसे पहले जिस व्यक्ति ने इस कार को खरीदा था, उसने अपना नाम गुप्त रखा था। तब से इसकी कीमत में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। अब इस कार की कीमत 224 करोड़ रुपए है।
याट हिस्ट्री सुप्रीम
आपको बता दें कि इस याट को बनाने में 1 लाख किलोग्राम सोन और प्लेटिनम का इस्तेमाल किया गया था। इस याट में डायनासोर का एक पुतला लगा है। इस पुतले की रीड़ की हड्डी और याट में मिलने वाली वाइन के ग्लास 18 कैरेट हीरे से बने हैं। इस याट की कीमत 28,800 करोड़ रुपए है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया के कुछ अमीर ही खरीद सकते हैं। सिर्फ इसे देखे के लिए दुनिया के कई अमीर व्यक्ति लाखों रुपए खर्च करते हैं।
201 कैरेट रत्न जडि़त घड़ी
इस घड़ी में 201 कैरेट रत्न जड़े हुए हैं। वैसे तो दूर से देखने पर यह हीरे के एक टुकड़े जैसा नजर आता है लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी कीमत 160 करोड़ रुपए है। इसमें तीन बड़े डायमंड हैं, जो दिल के आकार के हैं।
गोल्ड प्लेटेड बुगाटी
बुगाटी की यह कार सोने की बनी है। कार की बाहरी चादर सोने की है। यह कार स्पीड के मामले में भी बहुत ही खास है। सिर्फ 2.8 सेकंड में यह 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी कीमत 64 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि यह कार आपको लंदन में मिलेगी।
इंश्योर डॉट कॉम
यह डोमेन नेम दुनिया के सबसे महंगे डोमेन नेम में से एक है। यह डोमेन एक इंश्योरेंस कंपनी का है। इसकी कीमत 102.4 करोड़ रुपए है। यह कंपनी लाइफ इंश्योरंस, कार इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस और होम इंश्योरेंस में डील करती है।
क्रिस्टल पियानो
यह पियानो पूरी तरह से क्रिस्टल से बना है। यह दुनिया की सबसे महंगी चीजों में से एक है, इसकी कीमत 20.48 करोड़ रुपए है। इस क्रिस्टल पियानो का डच कंपनी ने 1996 में तैयार किया था।
डायमंड पैंथर ब्रेसलेट
ऐसा माना जाता है कि यह अब तक का दुनिया का सबसे महंगा ब्रेसलेट है। इसे एडवर्ड 8 और वॉलिस सम्पिसन की याद में तैयार किया गया था। इसकी लंबाई 195 मिलीमीटर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
