यहां पर आपको रिलायंस जियो के द्वारा प्रदान किए जा रहे 80 हजार जॉब ऑफर के बारे में बताएंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि यहां पर जॉब करने के लिए कैसे आवेदन करना चाहिए।
अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है क्योंकि रिलायंस जियो लगभग 80 हजार लोगों को नौकरी देने की योजना बना रहा है। इस बात की जानकारी जियो के चीफ एचआर ऑफिसर द्वारा दी गई है। उनका कहना है कि देशभर के करीब 6 हजार कॉलेज और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस के साथ कंपनी की पार्टनरशिप है। यह नौकरियां अलग-अलग फील्ड की होंगी। जिसमें सेल्स और मार्केटिंग से लेकर कॉरपोरेट और इंजीनियरिंग लेवल तक युवाओं की भर्ती की जाएगी। तो आइए आपको जियो के इस जॉब ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इस फील्ड के लोग कर सकेंगे आवेदन
जियो कंपनी ने सेल्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन, इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, कस्टमर सर्विसेज, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी एण्ड सिस्टम, सप्लाई चेन, फाइनेंस एण्ड अकाउंटिंग, कॉरपोरेट अफेयर्स, एचआर एण्ड ट्रेनिंग, ऑपरेशंस, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, अलायंस एण्ड बिजनेस डेवलपमेंट, कॉरपोरेट सर्विस, प्रौक्योरमेंट एण्ड कॉन्टेक्स आदि के क्षेत्रों में जॉब निकाली है।
जॉब के बारे में यहां पर मिलेगी जानकारी
अगर आपको जियो से संबंधित जॉब के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप जियो की वेबसाइट के कॅरियर पेज पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसका लिंक है https://careers.jio.com/ यहां पर जाकर आप अलग-अलग पेज पर अलग-अलग जॉब के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जियो वैकेंसी के लिए ऐसे करें आवेदन
जियो कंपनी में जॉब करने के लिए आपको इनकी वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। सबसे पहले आपको https://careers.jio.com/ यहां पर जाना होगा, यहां पर आकर आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाने की आवश्यकता होगी। यहां पर रजिस्टर्ड होने के बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें कंफर्मेशन होगा। उसके बाद एक बार फिर आपको यहां पर लॉगिन करना होगा। उसके बाद आपनी योग्यता के हिसाब से आप जॉब के लिए सर्च कर सकते हैं।
1.5 लाख कर्मचारी कर रहे हैं काम
आपको बता दें कि वर्तमान में जियो कंपनी में 1.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं। इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि जस तरह से जियो का कारोबार बढ़ रहा है आने वाले समय में और भी नौकरियों के अवसर आपको यहां पर मिलेंगे। तो अपनी नजर जियो कंपनी की वैकेंसी पर लगा कर रखें।
जियो का नया ऑफर देखें यहां
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
