कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी रौनक नजर आ रही है। चूंकि शेयर बाजार का इस महीने का सत्र आज से पूरा हो जाएगा और मार्केट की ओपनिंग अब मई से होगी। तो ऐसा अनुमान है कि बाजार के हालात अगले महीने थोड़े सुधरे हुए रहेंगे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 223 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,936 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 68.5 अंक यानि 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,686 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

तो वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत से ज्यादा उछला है। जबकि निफ्टी आईटी में आज गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, निफ्टी बैंक 0.8 अंकों की बढ़त के साथ 25210 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी ऑटो, कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल, बीएसई ऑयल एण्ड गैस में आज उछाल के साथ कारोबार हो रहा है।
बात करें आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की तो इसमें एक्सिस बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और अदानी पोर्ट्स आगे चल रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचडीएफसी में बिकवाली नजर आ रही है।
ग्लोबल मार्केट में आज एशियाई बाजार में खरीदारी का महौल है। जापान का निक्केई बाजार 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 22440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स में भी बढ़त का माहौल है तो वहीं हैंग सेंग भी मामूली बढ़त के साथ 30031 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
