पीएफ खाते में नाम, पता और जन्म तिथि आधार कोर्ड से मैच करना चाहिए अर्थात आधार में जो डिटेल हो वही पीएफ में भी तभी पीएफ खाते को आधार से लिंक किया जा सकता है।
जैसा कि आप जानते हैं कि अब पीएफ खाते को भी आधार से लिंक कराना जरुरी हो चुका है लेकिन आधार लिंक को लेकर कई खाताधारको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि जिसके पीएफ खाते की डिटेल आधार की डिटेल से मैच नहीं हो रही है उसे Aadhaar और PF अकाउंट को लिंक करने में परेशानी हो रही है।

जन्मतिथि और पिता का नाम नहीं है
आपको बता दें कि देश में पीएफ के करीब 5 करोड़ अंशधारक हैं। रिटायर्ड हो चुके खाताधारकों को अगर गिना जाए तो यह संख्या 19 करोड़ से ज्यादा है। इनमें से करीब 8.38 करोड़ खाताधारकों की जन्म तिथि और 11.07 करोड़ लोगों के पिता का नाम नहीं है। इस वजह से खाताधारकों को आधार से लिंक करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यूआईडीआई की वेबसाइट पर चेंज होगी आधार की डिटेल
आधार के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर के डिटेल्स को चेंज कराना होगा। तो वहीं इसके अलावा पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने के लिए चार स्टेप्स और पूरे करने होंगे। पहला यूएन नंबर एक्टिव होना चाहिए। दूसरा EPFO की UAN वेबसाइट पर एक्सेस होना चाहिए। तीसरा आधार नंबर और चौथा इंप्लॉयर को डिटेल्स चेंज करने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
ऐसे करें पीएफ खाते को अपडेट
इसके लिए आपको यूएन की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर लॉगिन करना होगा। यहां पर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद आपको मैनेज-मोडिफाई बेसिक डिटेल्स के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आधार के बेसिस पर अपनी सही डिटेल्स को देना होगा।
इन डिटेल्स को सिस्टम अपनी तरफ से वेरिफाई करेगा। अपडेट डिटेल्स को क्लिक करने के बाद आपके अनुरोध को इंप्लॉयर के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। कंपनी के सबमिट करने से पहले कर्मचारी इसको डिलिट भी कर सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
