बढ़ गए सोने और चांदी के दाम, देखें अपने शहर का भाव

सोने के दाम में एक बार फिर मिली-जुली तेजी देखी गई है। दिल्ली में सोने के दाम में 40 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।

शादी-ब्‍याह के सीजन के चलते स्‍थानीय ज्‍वेलर्स में खरीदारी बढ़ने से आज सर्राफा बाजार में सोने का दाम 225 रुपए की तेजी के साथ 32,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। तो वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने से चांदी कीमत भी 200 रुपए से बढ़कर 40,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Gold Price Increases, See The Rates In Delhi

मांग बढ़ने की वजह
इसके अलावा फॉरेक्‍स मार्केट में इंट्राडे कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए के 66.82 के स्‍तर पर पहुंचने से भी कीमती धातु का आयात महंगा हो गया है, इस वजह से भी कीमतों को बल मिल रहा है।

दिल्‍ली में सोने और चांदी का दाम
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 225-225 रुपए बढ़ने के बाद क्रमश: 32,450 रुपए और 32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी के दाम भी बढ़े हैं, चांदी के सिक्‍कों का भाव बिला किसी बदलाव के 75,000 रुपए खरीद और 76000 रुपए बिक्री प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+