कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानि की मंगलवार को शेयर बाजार काफी दिनों बाद थोड़ा रौनक नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 127 अंक यानि 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,578 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 17 अंकों की बढ़त के साथ 0.15 प्रतिशत चढ़कर 10,601 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है एवं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत चढ़ा है।
निफ्टी बैंक भी 0.5 फीसदी बढ़त के साथ 25097 से ऊपर के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी आईटी सेक्टर में आज मंदी का माहौल है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, बीएसई हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई टेक में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।
आज के टॉप गेनर्स कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, एचयूएल, एम एण्ड एम, बजाज ऑटो में खरीदारी का माहौल है। तो वहीं टॉप लूजर्स में हिंडाल्को, वेदांता, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार नेक्केई 124 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,212 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं हेंग सेंग 178 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की उछाल के साथ 30,434 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications