नौकरीपेशा लोगों से आपने एक बात हमेशा सुनी हो 'या 1 तारीख को पैसे आते हैं और 10 तारीख आते-आते कंगाली छा जाती है।' भले ये बातें वो मजाक में कहें फिर भी ज्यादातर यही देखा गया है कि नौकरी करने वाले लोगों के पास पूरे महीने पैसे नहीं बचे रहते हैं। उन्हें या तो किसी से उधार लेना पड़ता है या फिर क्रेडिट कार्ड के भरोसे बाकी के दिन काटने पड़ते हैं। इसलिए आपको 'जरूरी जरूरतों' ख्याल रखते हुए खर्च करना चाहिए। एक प्रसिद्ध कहावत है, "बूँद बूँद से सागर बनता है" जिसका अर्थ है यदि आप थोड़ी राशि से भी प्रारंभ करते हैं तो समय के साथ ये बड़ी हो जाती है। स्मार्ट लोग वे होते हैं जो अपनी आय और खर्च में संतुलन रखते हैं और उसमें से बचत भी करते हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना कमाते हैं। फर्क इस बात से पड़ता है कि आप बिना किसी तकलीफ के कितनी बचत कर पाते हैं।
कैसे करें बचत की शुरुआत
वैसे तो हमें बचपन से ही बचत करना सिखाया जाता है फिर भी हम उसे अपनी आदत में शामिल नहीं कर पाते हैं। किसे भी चीज़ के पहले अपना बजट बनायें, अपने खर्चों की योजना बनायें, एक डायरी बनायें या यदि आप टेक्नोलॉजी को पसंद करते हैं तो ऐसे ऐप डाउनलोड़ करें जो आपको खर्चों पर नज़र रखने में सहायक हों। आम तौर पर हम छोटी राशि पर ध्यान नहीं देते जो समय के साथ बड़ी राशि में बदल जाती है।
किराना सामान का बजट
अपना बजट प्लान करें और किराना सामान की सूची बनायें अन्यथा आप व्यर्थ चीज़ें खरीद लेंगे। लिस्ट बनाने से सहायता मिलती है और आप व्यर्थ का सामान नहीं खरीदते। लिस्ट बनाते समय आओ त्योहारों का और आने वाले मेहमानों का ध्यान रखें।
ऑनलाइन और ऑफ़लाइन कीमतों की तुलना करें
ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों में फर्क होता है। जो चीज़ों आप खरीदना चाहते हैं उनकी तुलना करें और किस पर अधिक छूट मिल रही है। कीमत के अलावा ऑनलाइन रिव्यूज़ भी देखें, उदाहरण के लिए जैसे जब आप मोबाईल खरीदते हैं तो पहले ऑनलाइन रिव्यूज़ देखें।
दवाओं पर बचत करें
मेड प्लस या अपोलो फॉर्मेसी से दवाएं खरीदें क्योंकि वे आपको बिल पर कुछ डिस्काउंट (छूट) देते हैं। इन फॉर्मेसी से दवाएं खरीदने का एक अन्य लाभ यह है कि आप दवाईयों का पता लगा सकते हैं और यदि आपको कोई लॉग-इन आईडी दिया गया है तो आप दवाईयों की लिस्ट डाउनलोड़ भी कर सकते हैं। इसे आप टैक्स भरते समय जमा भी कर सकते हैं।
अपनी लक्ज़री की योजना बनायें
यदि आप वास्तव में एक ब्रेक चाहते हैं, डिनर या मूवी पर जाना चाहते हैं तो ज़्यादा उत्साहित न हों। विभिन्न वेबसाइट चेक करें जिनमें रेस्टॉरेंट पर मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी होती है। मूवी बुक करने पहले ऑपरेटर के ऑफर या अन्य किसी कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करें क्योंकि इन ऑपरेटर के कुछ बैंकों के साथ टाईअप होते हैं।
ऑफ़र्स की जांच करें
यदि आप कुछ बड़ा खरीदने की योजना बना रहे हैं तो त्योहारों के मौसम का इंतज़ार करें क्योंकि इस समय बहुत डिस्काउंट मिलते हैं। कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियां त्योहारों के दौरान बड़े ऑफर देती हैं और कुछ कंपनियों में एक्सेंज ऑफर भी होता है।
अनावश्यक चीज़ें बेच दें
यह पैसा कमाने का आसान तरीका है। आप अनावश्यक चीज़ों को बेचकर पैसा कम सकते हैं। हालाँकि आपको चीज़ें बेचने की इच्छा बनानी होगी।
क्रेडिट कार्ड का उपयोग कम करें
जी हाँ, यह एक आम सलाह है जो हर कोई देता है। यदि आपको ऐसा करना कठिन लग रहा है तो कम लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें। क्रेडिट कार्ड का उपयोग टालने का मुख्य उद्देश्य अनावश्यक चीज़ों को खरीदने से बचना है। क्रेडिट कार्ड से बचत करने के लिए क्रेडिट कार्ड के पॉइंट्स पर नज़र रखें और जब भी आवश्यक हो, इसका उपयोग करें। कार्ड का उपयोग उन स्थानों पर करें जहाँ सरचार्ज न लगता हो, जैसे फ्यूल स्टेशन।
लक्ज़री वस्तुओं का उपयोग टालें
जब भी संभव हो कार की जगह बाइक का उपयोग करें। इन छोटे छोटे तरीकों से आपका ईंधन पर होने वाला खर्च कम होगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
पैसे को व्यर्थ न पड़ा रहने दें
अपने पैसे को काम में लगायें, अपनी बचत को निवेश में डालें। कई बैंक ऑटो स्वीप की सुविधा प्रदान करते हैं। इसका अर्थ यह है कि यदि आपके खाते की राशि एक निश्चित सीमा से ऊपर जाती है तो यह अपने आप ही फिक्स्ड डिपॉजिट (सावधि जमा) में परिवर्तित हो जाता है। आपको एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर मिलने वाले ब्याज का लाभ मिलता है।
अपना वित्तीय ज्ञान बढ़ाएं
जी हां, वित्तीय समाचारों के बारे में अपडेट रहने से आपको कई तरीकों से लाभ हो सकता है जैसे बैंक के जमा खाते में वृद्धि या कमी या डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऑफर आदि। किसी भी वित्तीय दस्तावेज़ को खरीदने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें और सोच समझकर निवेश करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications